DGP का पदभार संभालने के बाद अजय कुमार सिंह ने गिनाई अपनी प्राथमिकताए

संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची
दैनिक समाज जागरण

रांची (झारखंड) 16 फरवरी 2023:~राज्य के नवनियुक्त डीजीपी अजय कुमार सिंह ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान दिया।पुलिस मुख्यालय में योगदान के मौके पर उनके अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद थे जिन्होंने उनका स्वागत किया।
झारखंड कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह झारखंड के 13वें डीजीपी हैं।
टीम वर्क के साथ झारखंड पुलिस का संचालन करने पर रहेगा फोकस। बेहतर इनपुट पर योजनाबद्ध तरीके से अभियान जारी रहेगा।


राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसपर जोर होगा। नक्सल विरोधी अभियान जिस रफ्तार से चल रहा है, उसी गति से चलता रहेगा। अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा जब तक राज्य से नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा न हो जाए।
संगठित अपराध के खिलाफ जारी रहेगा ,डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस ने संगठित अपराध के विरुद्ध पहले भी बेहतर काम किया है, यह आगे भी जारी रहेगा। पुलिस कल्याण के लिए भी वे काम करेंगे। जहां पुलिस के जर्जर भवन, जर्जर वाहन हैं, उस पर काम होगा। पुलिस के संसाधन बढ़ाने पर भी वे काम करेंगे, ताकि झारखंड पुलिस की कार्यशैली निखर सके। आगे उन्होंने कहा साइबर अपराध बड़ी चुनौती है,


वे राज्य में साइबर अपराध को बड़ी चुनौती मानते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में साइबर अपराध पर नकेल कसना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी राज्यों से तालमेल बैठाकर कारगर अभियान चलाया जाएगा, ताकि साइबर अपराध को रोका जा सके। डीजीपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस कल्याण के लिए जो भी मांगें आएंगी, उसपर वे सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और समाधान की दिशा में कार्रवाई की पहल करेंगे।