संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची
दैनिक समाज जागरण
रांची (झारखंड) 16 फरवरी 2023:~राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि उन्हें झारखंड राज्य में काम करने का मौका मिला है जहां वे आदिवासी दलितों और गरीबों के उत्थान और प्रगति के लिए हर संभव काम करेंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे केंद्र व राज्य सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे। राधाकृष्णन ने कहा कि वे झारखंड के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति को अपने सम्मान के तौर पर नहीं देखते हैं। वे इसे तमिल लोगों के लिए गर्व की तरह देखते हैं। वे इसे अपने राजनीतिक जीवन के अगले विकास के रूप में देखते हैं।
उन्होंने कहा, हम लगातार राजनीति में काम कर रहे हैं, लेकिन हमारी राजनीतिक यात्रा उस दिशा में नहीं है, जिस दिशा में हम सोचते हैं। हम कभी नहीं जानते कि किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी और कब मिलेगी। इसलिए राज्यपाल के रूप में अथवा किसी भी रूप में हमें जो उत्तरदायित्व मिलता है, उसके माध्यम से हमें समाज के लिए ठीक प्रकार से कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तमिल, तमिलनाडु, तमिल संस्कृति, साहित्य और संस्कृति से बहुत लगाव है। इसकी अभिव्यक्ति यह है कि तमिलनाडु के तीन लोगों को विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवा करने का दुर्लभ अवसर मिला है।
- कालांवाली में धान खरीद पर सवाल, बिना सफाई के बोरियों में भरने का आरोप
सरकारी नियमों की अनदेखी और आर्थिक नुकसान की आशंका, मार्केट कमेटी सचिव ने कहा—अनियमितता मिलने पर जारी होगा नोटिस कालांवाली, 24 अक्टूबर। धान खरीद केंद्रों पर बिना उचित सफाई के धान बोरियों में भरे जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सरकारी खरीद प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे… - किशनगंज में आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में सुधार का निर्देश
274 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने के कार्यों की समीक्षा, मातृ वंदना और कन्या उत्थान योजना में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी किशनगंज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और कल्याणकारी योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस)… - नौ साल से ध्वस्त सड़क, हजारों ग्रामीण बेहाल; आखिर कब जागेगा प्रशासन?
2017 की बाढ़ में उजड़ा देवरी खास-रहमतपुर मार्ग आज तक नहीं बना, बरसात में संपर्क टूटने का खतरा; सड़क और आरसीसी पुल निर्माण की मांग तेज किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-14 में देवरी खास से रहमतपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी… - हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त
एनजीटी के आदेश पर हुई कार्रवाई, डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे थे कॉलोनाइजर****ग्रेटर नोएडा, 24 अक्टूबर।** ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र… - राजासरई में नल कनेक्शन बने शोपीस, एक साल से पानी का इंतजार; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*
समाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत राजासरई में हर घर नल जल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने के एक साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



