मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग सदर । हजारीबाग : शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय कोर्रा में हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, डेमोटांड़ की ओर से नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिससे सैकड़ो विद्यार्थी व अभिभावक गण लाभान्वित हुए l इस अवसर पर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य कार्ड के साथ टूथपेस्ट एवं टूथब्रश भी वितरण करते हुए उन्हें दांत को स्वस्थ रखने संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिया गया l विद्यालय के निर्देशक मधुप मनोहर ने आए हुए डॉक्टर की टीम का स्वागत किया l कहां विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देती रहेगी । इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर शौर्य गुप्ता की अगुवाई में डॉक्टर अनय सैलानी उरांव, डॉक्टर सखी मिश्रा, डॉक्टर साफिया परवीन, डॉक्टर मानसी महाराज, डॉक्टर रकसांदा ख़ौकब, डॉ प्रियांशी प्रीत, अभिषेक कुमार, फुलकारी पूर्ती ने विद्यालय परिसर में किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य किरण मनोहर, जयंत लकड़ा, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, विश्वनाथ महतो, शाहिना परवीन, फरहाना खातून, निधि कुमारी, मुस्कान परवीन, संजय यादव समेत सभी शिक्षकों ने अपना-अपना सहयोग दिया l विद्यालय में समय-समय पर पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी शिविर
, निबंध प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, सम्मान समारोह, महापुरुषों की जयंती के अवसर पर विशेष कक्षा, शैक्षणिक भ्रमण इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो सके l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



