*मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल)।** हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई प्रतिभा के रूप में अभिनेत्री **इशिका सिंह** तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। मूल रूप से झारखंड की रहने वाली इशिका सिंह जल्द ही निर्देशक **अमित सर्राफ** की आगामी फिल्म **एक्टर** में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता **रंजीत सिंह** हैं।

इशिका सिंह ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है, जिसमें वह “राधा” नामक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। फिल्म की कहानी में राधा एक ऐसे युवा किरदार के रूप में दिखाई देंगी, जो फिल्म के हीरो से प्रेम करती है। अपने किरदार को लेकर इशिका काफी उत्साहित हैं और इसे अपने करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव मानती हैं।
अभिनेत्री ने कहा कि निर्देशक अमित सर्राफ ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें फिल्म में काम करने का अवसर दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य भी समाप्त हो गया है। अब फिल्म को जल्द ही दर्शकों के बीच रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
इशिका सिंह का कहना है कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने निर्देशक अमित सर्राफ की सराहना करते हुए कहा कि वह एक कुशल निर्देशक होने के साथ-साथ बेहद सरल और सहयोगी व्यक्तित्व के धनी हैं। फिल्म में अपनी प्रमुख भूमिका को लेकर वह बेहद खुश और उत्साहित हैं।

फिल्म जगत में नई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए निर्देशक अमित सर्राफ की सराहना की जा रही है। फिल्म **एक्टर** के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म प्रचारक **नीतू सोनी**, **सुमन सौरभ** एवं **गिरजा शंकर अग्रवाल** ने अभिनेत्री इशिका सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



