google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आनंदपुर ओपी पुलिस ने एक शराबी डीलर को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय*

*
दैनिक समाज जागरण
जिला ब्यूरो उमाकांत साह
चांदन:आनंदपुर ओपी पुलिस ने एक शराबी डीलर को शराब के नशे में गिरफ्तार कर मंगलवार को बांका न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शराबी के पुत्र संजय यादव पिता खूब लाल यादव साकीन पींड़रा निवासी शराब के नशे में धुत होकर अक्सर अपने पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। जिसकी सूचना पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र कुमार चौधरी व पुलिस बल द्वारा पिंडरा गांव से आरोपी पुत्र बाबू लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया, जो शराब के नशे में चूर था, जिसे ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीने की पुष्टि करने के बाद कटोरिया रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच करा कर गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध बिहार मद्द निषेध उत्पाद अधिनियम एवं सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)