जिला संवाददाता/ विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण
सोनभद्र। आगामी 27 फ़रवरी को होने वाले चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सामान्य मतदाता सूची और चुनाव संबंधित नियमवाली का प्रकाशन किया गया। 18 फरवरी से 20 फरवरी तक नामांकन पत्रों का वितरण होना है। समिति के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह और महासचिव राजेश कुमार दुबे ने सदस्यों की सूची एल्डर कमेटी गठित कर कमेटी को सौंपी। आदिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बनी एल्डर कमेटी में रामकिंकर पाठक और हरिप्रकाश वर्मा को सदस्य बनाया गया है। एल्डर कमेटी ने सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कमेटी का गठन किया, जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामअनुजधर द्विवेदी, निर्वाचन अधिकारी संतोष पाठक और निर्वाचन अधिकारी राजनारायण श्रीवास्तव शामिल किए गए हैं।निर्वाचन कमेटी ने चुनाव सम्पन्न कराने हेतु कार्यक्रम की घोषणा कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामअनुजधर द्विवेदी ने बताया कि मतदान में सीओपी धारक अधिवक्ता व दो वर्ष पुराने सदस्य ही भाग ले सकते हैं।
चुनावी कार्यक्रम में 18 फरवरी से 20 फरवरी तक नामांकन पत्र की बिक्री व जमा होना, साथ ही 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 23 फरवरी को नाम वापसी की तिथि और वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन नियत किया गया है। मतदान 27 फ़रवरी को होना है। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना व परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर संबंधित सभी निर्वाचन कमेटी के साथ जयसिंह, राजेन्द्र पाठक, राजेश कुमार पाण्डेय, सच्चिदानंद चौबे, अरुण तिवारी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



