
दैनिक समाज जागरण गौतम सिंह चौहान
———————————————-
रामपुर मथुरा, सीतापुर
मामला जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के ब्लाक रामपुर मथुरा का है,जहां पर तैनात जेई आरईएस कमलेश मौर्य अपनी काली करतूतों को छिपाने के लिए माननीयों से मिलकर उन्हें बेस कीमती भेंट भी कर रहे है।वहीं कुछ लोगों के द्वारा जानकारी मिली है भगवान बुद्ध की बेशकीमती प्रतिमा को कमलेश मौर्य के द्वारा माननीयों को भेंट की गई है।अपना दबदबा बनाने के उद्देध्य से जब इस फोटो को जब स्वयं जेई कमलेश मौर्य ने शोशल मीडिया पर वायरल किया तो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना कि वह भगवान बुद्ध की प्रतिमा चांदी की है जो जांच का विषय बन रहा है पूर्व में भी जेई कमलेश मौर्य के द्वारा कराए गए कई कार्यो में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायते वायरल होती रही हैं। पूर्ववर्ती सरकारो में भी ऊंची पंहुच बनाने में सफल कमलेश मौर्य मलाई काटते रहे है। और माननीयो से अच्छी पंहुच और सांठगांठ होने के कारण आज तक सारे काले कारनामो पर पर्दा पड़ा रहा। इस बार भी अपनी काली करतूतों को छिपाने के लिए माननीयों को खुश करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



