google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अररिया लोकसभा सीट पर वंचित मुक्ति मोर्चा उतारेगी अपना प्रत्याशी: डा. शत्रुघ्न मंडल



26 नवंबर को पूर्व विधायक स्व. मुरलीधर मंडल के समाधि स्थल भूतहा से मोर्चा करेंगी कार्यक्रमों का शंखनाद

पटना।

वंचित मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.शत्रुध्न मंडल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की अति पिछड़ा क्षेत्र अररिया लोकसभा सीट पर वंचित मुक्ति मोर्चा आसन्न लोकसभा चुनाव में अपना
प्रत्याशी देगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया है। डा. मंडल ने कहा सूबे के चार लोकसभा सीट पर मोर्चा उम्मीदवार खड़ा करेगी जिसमें अररिया सीट पर लड़ना तय हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति द्वारा लिए गए निर्णय के तहत मोर्चा का पहली बैठक अररिया जिले के सिकटी विधानसभा क्षेत्र के भूतहा गांव में वंचित मुक्ति मोर्चा के जनक सिकटी सीट से दो टर्म विधायक रहे जद के सचेतक, आचार समिति के सभापति दिवंगत मुरलीधर मंडल के समाधि स्थल पर पहली बैठक 26 नवंबर को आहूत किया गया है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी रामाशीष चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रत्याशी की घोषणा शीघ्र की जाएगी। भूतहा में बैठक के बाद 6 विधानसभा के 9 प्रखंड नगरपरिषद एवम नगर पंचायत में वंचित मोर्चा का कार्यक्रम किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा जिला है अररिया। जातिवार जनसंख्या में सबसे ज्यादा अतिपछड़ा की मतदाता है यहां और सिकटी से वंचित मुक्ति मोर्चा पूर्व में यहां से विधायक भी रहे है मुरली बाबू। सूबे के अररिया सीट से मोर्चा चुनाव लड़ेगी। मोर्चा तैयारी में डटी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)