google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत विजयादशमी का पर्व कटोरिया सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ संपन्न । 


दैनिक समाज जागरण
 कटोरिया से धर्मेंद्र रतन की रिपोर्ट।
  कटोरिया सहित पूरे क्षेत्रों में विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास भाईचारा, सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से साथ पूरे धूमधाम से संपन्न हो गया। कटोरिया सहित बोकनमा, लक्ष्मीपुर, जमदाहा, पंडरिया ,राधानग, करझोसा, सुईया, बड़वासनी इनारावरण, हिंडोलावरण आदि जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जो संध्या 6:00 बजे पूजा विसर्जन करते हुए दंडाधिकारी के नेतृत्व में प्रतिमा को विसर्जन करा दिया गया है। कटोरिया आसपास के क्षेत्र में पूजा के दौरान हर्ष और खुशी का माहौल देखा गया।  इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का विनाश किया था। पौराणिक परंपरा के अनुसार पूरे क्षेत्रों में दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया । 
बता दें कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण को लेकर सादगी के रूप से डर और दहशत के माहौल में लोगों ने दशहरा पर्व मनाया था, लेकिन इस बार  लोगों का उत्साह चरम पर था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)