
————————-
असम संवाददाता सचिन्द्र शर्मा, दैनिक समाज जागरण: करीमगंज जिले के बासकालटिला में हर साल की तरह इस साल 8 दिसंबर (गुरुवार) को दुल्लभछड़ा क्षेत्र के बासकालटीला गांव में राखल पूजा और पदावली कीर्तन में विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उत्सव समिति के अनुसार विभिन्न गांवों के लोगों के सहयोग से बासकालटीला की सार्वभौम राखाल पूजा 80 वर्षों से जारी है। लेकिन कोरोना के महामारी कारण दो साल तक बंद रहा। समिति की ओर से उत्सव समिति के अध्यक्ष बिमल सिन्हा, सचिव अश्विनी सिन्हा, उपाध्यक्ष निशिकांत सिन्हा, संयुक्त सचिव बीरेन सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल सिन्हा, कमीटी की ओर से बासकालटीला राखाल उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए श्रद्धालुओं की सराहना की .
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



