चार रेफर
ब्यूरो/उमाकांत पौदार
बांका:सुईया थाना क्षेत्र के कटोरिया सूइया मुख्य मार्ग स्थित महेशमारा पावर ग्रिड के समीप अज्ञात ट्रक के ठोकर से आटो पर सवार आठ व्यक्ति गंभीर रूप में जख्मी। घटना की जानकारी पर सुइया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार स दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी जख्मी को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार व्यक्ति गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
घटना मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार ट्रक के धक्के से महेशमारा के निकट ऑटो रिक्शा पलट गई । आटो पर सवार आठ महिला-पुरूष जख्मी हो गया। जख्मी सभी का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। जख्मी कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव के विनोद सिंह की पत्नी भवानी देवी, स्व. नंदलाल सिंह के पुत्र विनोद सिंह, पवन सिंह की पत्नी संगीता देवी, वर्णपुर गांव के दिलीप सिंह की पत्नी किरण देवी की नौ माह की पुत्री दीपिका कुमारी, कमलपुर गांव के संजय सिंह की पत्नी मीना देवी, झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत थाड़े गांव के बालेश्वर सिंह की पत्नी रेखा देवी, आटो चालक थाहमान गांव के नरेश यादव के पुत्र अरविंद यादव शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार सात महिला-पुरुष एवं एक बच्चे के साथ अपने घर से आटो पर सवार होकर बेलहर थाना क्षेत्र के बगरो गांव अपने पिता का निधन हो गया था जो देखकर अपने घर लौट रहे थे। तभी महेशमारा मोड़ बिजली विभाग के पावर ग्रिड के पास सामने से आ रही ट्रक से साइड लेने के दौरान आटो चालक ने संतुलन खो दिया जिससे आटो पलट गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुइया थानाध्यक्ष मनीष कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी सभी को पुलिस वाहन एवं बोलेरो पिकअप के द्वारा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा डा. एसडी मंडल, डा. रविंद्र कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



