
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
कटोरिया: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड योजना के तहत बांका जिले की कटोरिया बाजार स्थित प्रकाश नर्सिंग होम में लगातार मोतियाबिंद की ऑपरेशन निशुल्क किया जा रहा है। आशय जानकारी देते हुए प्रकाश नर्सिंग होम के प्रोपराइटर गणेश जी ने बताया कि हमारे यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क किया जाता है। साथ ही साथ मरीजों को निशुल्क भोजन दवाई रहने की व्यवस्था उपलब्ध है। मोतियाबिंद मरीजों को फेको मशीन द्वारा सफल ऑपरेशन नेत्र चिकित्सक डॉक्टर रामेश्वर राम के द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आयुष्मान भारत कार्ड से असहाय गरीब परिवार के नेत्र मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना है। वहीं दूसरी इस योजना के तहत लाभ ले रहे हैं मरीजों में खुशी देखी गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



