google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Har Ghar tiranaga – मस्तुरी में भारत माता के जयघोष से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोग



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर। भाजपा हर घर तिरंगा यात्रा मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के नेतृत्व मे शुक्रवार को निकली यात्रा में हाथों में तिरंगा और भारत माता की जयघोष के साथ युवा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस अवसर पर मस्तूरी विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने जनता से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी मस्तूरी मंडल ने शुक्रवार को मस्तूरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा मस्तूरी मंडल के दर्रीघाट से शुरु हुई जहां सर्वप्रथम माता चौरामें मां का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ हुआ इसके बाद यात्रा दर्री घाट स्थित जैतखम्ब पहुंची जहां बाबा घासीदास की पूजा अर्चना कर यात्रा मस्तूरी के लिए रवाना हुई और मस्तूरी किरारी होते हुए पेंड्री और अंत में हिर्री पहुंची यहां भारतमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। बाइक पर सवार युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओ और आम लोगो द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान मस्तूरी विधायक डॉक्टर बांधी समेत मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल वह बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)