google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बहजोई की मानसी वार्ष्णेय बनी तीज क्वीन।



दैनिक समाज जागरण बहजोई। बरनवाल महिला समिति के तत्वाधान में हरियाली तीज के उपलक्ष में तीज महोत्सव मेला चंदौसी रोड स्थित बहजोई के एस० डी० रिसॉर्ट में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।जिसमे महिलाएं एवं बच्चों को खाने–पीने की कई स्टॉल उपलब्ध थीं साथ ही निम्न प्रकार के झूले जिसमें बच्चे एवं महिलाएं झूल रहे थे साथ ही सेल्फी का आनंद भी ले रहे थे। मेले का आकर्षण बहजोई के कोने–कोने से महिलाओं एवं बच्चों के भारी संख्या में होने के कारण देखते ही बन रहा था। अंत में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चंदौसी से आई कोरियोग्राफर कविता गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर जजमेंट दिया जिसमे उन्होंने बहजोई की मानसी वार्ष्णेय का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीतू बरनवाल एवं संचालन भावना गोयल ने बड़े ही सुन्दर तरीके से किया। इसके अलावा बरनवाल महिला समिति के कोषाध्यक्ष विनीता गोयल के अलावा प्रीति गुप्ता, रितिका गोयल, श्वेता बरनवाल, शैली बरनवाल, रेशू गुप्ता, रश्मि, खुशबू, कल्पना, बाला, शालिनी, निर्मला, रीता, सुनीता, चीनू, बबिता, दिव्या, सोनी, वंदना, आदि महिलाएं मौजूद रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)