google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*बकहो अध्यक्ष मौसमी केवट  ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित*


समाज जागरण विजय तिवारी
*बकहो।**नगर परिषद बकहो की अध्यक्ष मौसमी केवट ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव में मुख्य भूमिका निभाते हुए नगर का मान बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से हो रहे इस आयोजन में अध्यक्ष मौसमी केवट और विष्णु केवट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में अध्यक्ष मौसमी केवट ने कहा कि बकहो के युवाओं में असीम प्रतिभा है। खेल हमारे जीवन में अनुशासन और संघर्ष का भाव जगाते हैं, यही भाव उन्हें जीवन में सफलता दिलाएगा।


*महोत्सव में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मौसमी केवट सहित समाजसेवी विष्णु केवट कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


*यह आयोजन सेवन ओसियन हायर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड क्रमांक 15, नगर परिषद बकहो में हुआ। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। विद्यालय के प्रिंसिपल ने अध्यक्ष मौसमी केवट और समाजसेवी विष्णु केवट का भव्य स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से आज विद्यालय और नगर दोनों गौरवान्वित हुए हैं।



*स्थानीय नागरिकों ने भी भावुकता से कहा कि मौसमी केवट जैसे सरल, सशक्त और जनहितैषी दंपत्ति की उपस्थिति बकहो की पहचान को लगातार ऊँचाइयों तक पहुँचा रही है।*


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)