
समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज संवाददाता
पालीगंज/ शुक्रवार की रात प्रखंड क्षेत्र के नरौली गांव स्थित एक बकरी फॉर्म में आग लगने से 60 बकरियां जलकर राख हो गया। इस हादसे में पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के सिंगोड़ी थाना अंतर्गत नरौली गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी पूनम देवी गणेश जीविका समूह से जुड़ी हुई है। जो पिछले वर्ष 2023 के सितम्बर माह में समूह से दो लाख रुपये कर्ज लेकर बकरी पालन के लिए गांव से बाहर खेत मे फॉर्म बनाई थी। जहां अपने बेटे राहुल कुमार की देखरेख में 60 बकरियां पाल रखी थी। जिसे खाना खिलाकर शुक्रवार की शाम किसी कार्य से घर लौट गई। इसी बीच कुछ ही देर बाद ग्रामीणों की नजर फार्म हाउस से निकलती आग की लपटों पर पड़ी। जिसे देख ग्रामीणों ने शोर गुल मचाया। शोर गुल की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने अपने हाथों में पानी भरे बर्तन लेकर आग बुझाने के लिए जुट गए। वही शोरगुल की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची बकरी पालक पूनम देवी को जल रही बकरियों को देखकर रो रोकर बुरा हाल हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन इस अगलगी की घटना में पाले गए सभी बकरियां जलकर राख हो गयी। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर शुक्रवार की सुबह पहुंची सिंगोड़ी थाने की पुलिस मामले की जांच कर वापस लौट गई। इस सम्बंध में पीड़िता के ससुर शुरेश सिंह ने बताया कि बकरी फॉर्म हाउस में बीजली की तार नही खींची गई थी। शाम में वहां या आसपास में आग भी नही जलाई गई थी। उसके बाद भी फॉर्म हाउस में कैसे आग लगी यह एक चिंतनीय विषय है।
इस सम्बंध में पालीगंज प्रखंड के जीविका बीपीएम रेखा कुमारी ने बताई की पीड़िता मेरे संस्था से जुड़ी हुई है। जिन्होंने लघु रूप में बकरी पालन की शुरुआत की थी। लेकिन अपनी काफी परिश्रम के बाद अब ब्यापक पैमाने पर बकरी पाल रखी थी। जिनके साथ इस तरह की हादसा होना काफी चिंताजनक है। मैं अपनी ओर से यथासम्भव उन्हें सहायता दिलाने की प्रयास कर रही हूं। वही सिंगोड़ी थाने की पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गयी आवेदन के आधार पर मामले की जांच किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



