
*
दैनिक समाज जागरण
कटोरिया से धर्मेंद्र रतन
बांका/कटोरिया: सुइया पुलिस ने थाना के महेशमारा के पास से लावारिस हालत में खड़े एक बोलेरो वाहन को जब्त किया है। जब्त की गयी वाहन किसकी है इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं हुई है। पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान सड़क किनारे एक बोलोरो खड़ी थी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया जब्त की गयी बोलेरो बीआर 10 पी 2119 बोलोरो की तलाशी ली गयी तो उसमें गाड़ी में किसी तरह का दस्तावेज नहीं मिला।
वाहन नम्बर से जांच कर वाहन मालिक का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



