google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बड़कागांव प्रशासन ने किया सरकारी दारू दुकान की औचक निरीक्षण

कुलदीप कुमार संवाददाता बड़‌कागांव

सोमवार रात को पूरे जिले में एक साथ जिले के तमाम सरकारी शराब दुकानों में स्थानीय प्रशासन के द्वारा औचक निरीक्षण की गई। जिसमें बड़कागांव प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल एवं अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरु चट्टी इमली पेड़ के पास संचालित शराब दुकान की निरीक्षण किया । इस दौरान सरकार के द्वारा निर्धारित शराब की बोतल में लगी एमआरपी पर बिक्री करने को लेकर ग्राहकों से पूछताछ की गई जिसमें किसी प्रकार कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। इस दौरान शराब में अत्यधिक महंगाई को देखते हुए कई ग्राहकों ने सरकार से शराब से जीएसटी हटाने की मांग की है, ताकि कम मूल्य में शराब मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)