google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शराब पीकर उत्पाद मचा रहे सरपंच पुत्र को बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ ने किया गिरफ्तार


दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
बांका/चांदन: बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने शनिवार को शराब पीकर उत्पाद मचा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह किसी केस की अनुसंधान में आंनदपुर ओपी भैरोगंज आ रहे थे।इसी क्रम में भैरोगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक के समीप शराब पीकर उत्पाद मचा रहे चांदवारी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मोहनडीह गांव निवासी शिव शंकर शर्मा के पुत्र पप्पू शर्मा को गिरफ्तार कर आंनदपुर ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिसे शराब पीने की पुष्टि की गई। वहीं गिरफ्तार शराबी पप्पू शर्मा को कटोरिया अस्पताल में मेडिकल जांच कर रविवार को शराबी के विरुद्ध बिहार मद्द निषेध उत्पाद अधिनियम एवं सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर जुर्माना हेतु बांका न्यायालय भेज दिया, वहीं दूसरी ओर शराब मामले में वारंटी अभियुक्त गुहजोरा गांव निवासी बागो पासवान पिता स्वर्गीय टोपी पासवान को ए एस आई श्याम जी रजक व पुलिस बल ने गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)