
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
चांदन/बांका/आनंदपुर ओपी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव मेंं बीते दिनों एक महिला की मौत देवघर अस्पताल में हो गई थी, जहां मृतिका महिला के भाई लालू रजक ने देवघर सदर थाना पुलिस के समक्ष फर्द बयान दिया था कि मेरे बहन की हत्या ससुराल वालों ने पिट पिट एवं जहर पिलाकर कर दिया है। दिए गए फर्द बयान में बताया गया था कि बहन गुजन देवी की सादी आनंदपुर ओपी क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी विनोद रजक के पुत्र मुकेश रजक से करीब 10 वर्ष पूर्व कराया गया था। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने मेरी बहन को प्रताड़ित करते रहता था। सब कुछ बर्दाश्त करते हुए मेरी बहन अपने ससुराल में रह रही थी, जिससे 3 संतान हुए, इसी बीच 25 सितंबर को ससुराल वालों के परिजन पति मुकेश रजक रोहित रजक संतोष रजक व पिता विनोद रजक आदि परिजन ने मेरी बहन की जहर पिलाकर हत्या कर दिया है।इधर मृतिका गुंजन देवी के भाई लालू रजक द्वारा दिए गए फर्द बयान का रिपोर्ट देवघर पुलिस ने आनंदपुर ओपी थाना को भेज दिया।जहां आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने फर्द बयान के अनुरूप उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



