google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भजन कलाकार चेतन भुटानी के गाए गए भजनों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने दांतो तले दबायी उंगली


भजनों पर झूम उठा श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पूरा पंडाल
हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) : श्री श्याम सेवा मंडल और श्री गणेश महोत्सव मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गणपति चौक के प्रांगण में एक श्याम खाटू वाले के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया| मंच संचालक अनिल काठपाल ने बताया कि इस भजन संध्या में गणेश पूजन और ज्योत प्रज्वलित मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर रहे गणेश महोत्सव मंडल प्रधान शिवकुमार सोनी और उपप्रधान विजय सहगल तथा कोषाध्यक्ष पवन शर्मा ने किया| इस भजन संध्या में वार्ड नंबर 17 निवासी 6 वर्षीय भजन कलाकार चेतन भुटानी द्वारा अपनी मधुर वाणी से श्री श्याम बाबा के गाए गए भजनों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने दांतों तले उंगली दबा ली और श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पूरा पंडाल धार्मिक भावना से वशीभूत होकर झूम उठा| इस छोटे से भजन कलाकार चेतन भुटानी के भजनों की उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहना की और इस भजन कलाकार चेतन भूटानी को आशीर्वाद दिया| इसके अलावा भजन कलाकार राजस्थान से आई बेबी खुशबू, राजली से राजबीर रोहिल्ला, चिराग बंसल व जेपी बरवाला ने अपनी अपनी मधुर आवाज से श्री श्याम बाबा के भजनों का गुणगान किया| इन भजन कलाकारों को मंडल पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया| इस दौरान श्री श्याम बाबा की अरदास की गई और आरती की गई| प्रात: भंडारा चलाया गया| इस अवसर पर अंकित बंसल, पप्पू वर्मा, कालू राम, विनोद, पाला राम, प्रधान शिव कुमार सोनी, विजय सहगल, पवन शर्मा, कपिल मेहता, धन्नू राम कथूरिया, रिंकू सरदाना, सतीश पठनेजा, एडवोकेट मानुज सरदाना, एडवोकेट लव शर्मा व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा समेत सैकड़ों की तादाद में महिला श्रद्धालुगण मौजूद रही|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)