
सेक्टर 82 स्थित पॉकेट 7 में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने दशरथ मरण , भरत मिलाप , सीता हरण , जटायु उद्धार का मार्मिक प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।भगवान राम, लक्ष्मण और सीता सहित चित्रकूट में वास करते हैं। इधर राजा दशरथ राम के वियोग में अपने प्राण त्याग देते हैं। भरत जब अयोध्या लौटते हैं तो राम जी को वनवास और पिता की मृत्यु पर अपनी मां को धिक्कारते है। भरत जी गुरु व माताओं सहित चित्रकूट राम जी को मनाने पहुंचते हैं । भगवान राम उनको गले से लगाकर मिलते है और पिता का आदेश याद दिलाकर वापस अयोध्या भेज देते है। भरत भगवान राम की खड़ाऊँ लेकर सभी के साथ अयोध्या वापस आ जाते हैं और खडायूं को सिंहासन पर विराजित कर देते हैं।
आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 15 अप्रैल को कथा के विश्राम दिवस पर श्रीराम हनुमान भेंट, श्रीराम विभीषण मित्रता, हनुमान जामवंत संवाद, रावण वध , राम राज्याभिषेक आदि प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।इस अवसर पर आचार्य विश्वनाथ त्रिपाठी, आचार्य गौरव , आचार्य नीरज शर्मा , महेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रमेश कुमार वर्मा, देवमणि शुक्ल, रवि राघव, अंगद तोमर, संजय पांडे, अजय श्रीवास्तव, एन के सोलंकी, संजय शुक्ल, हरि शंकर सिंह, बृज किशोर, गोरेलाल, उत्तम चंद्रा, देवेंद्र गुप्ता, सुशील पाल , अमितेश सिंह, संगम प्रसाद मिश्र, राजेश गुप्ता, गुरुमेल सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, पंकज झा, सियाराम ,शिववृत तिवारी , विकास शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



