google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भूमि विवाद निपटाया को लेकर आनंदपुर ओपी थाना में लगा जनता दरबार दो मामला निष्पादन*

*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह

बांका/चांदन/जिला अधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर भूमि विवाद से संबंधित निपटारा को लेकर शनिवार 15 अक्टूबर को आनंदपुर ओपी परिसर में जनता दरबार शिविर लगाया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व पदाधिकारी चांदन आरती भूषण व ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में भूमि विवाद से संबंधित कुल चार मामले का दस्तावेज अवलोकन किया गया। जिसमें 3 नए मामला और एक पुराने मामले शामिल था। इस मौके राजस्व अधिकारी आरती भूषण ने बताई कि आयोजित जनता दरबार में आने वाले सभी मामले को बारीकी से अवलोकन किया गया। जिसमें एक पुराना मामला और एक नया मामला जो बंटवारा से संबंधित को निष्पादित किया गया है। वहीं बाकी बचे मामले में कागजी अभाव के कारण अगले शनिवार को पुर्ण दस्तावेज के साथ फरियादियों को उपस्थित होने को कहा गया। इस मौके पर दक्षिणी बारने एवं उत्तरी बारने पंचायत के नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी झुनझुन कुमार एवं चांदमारी पंचायत के नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी रूपेश कुमार के साथ थाना मैनेजर ऋषिकेश कुमार ग्रामीण पुलिस रामू पासवान,के अलावा दर्जनों फरियादी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)