
दैनिक समाज जागरण संवाददाता
गलगलिया(किशनगंज) । बुधवार की सुबह गलगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मद्य निषेध चेक पोस्ट के समीप गलगलिया-चेकपोस्ट लिंक रोड पर करीब 10 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उक्त महिला को उठाकर ठाकुरगंज के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां घायल महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल स्थित सिलीगुड़ी के निजी नरसिंग होम में रेफर कर दिया है। जहां घायल महिला की इलाज कर रहे चिकित्सकों द्वारा महिला की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला
भारती देवी पति श्यामल ठाकुर साकिन कचहरीटोला वार्ड नं 05 थाना गलगलिया जो प्रतिदिन की तरह मजदूरी कर अपने घर को लौट रही थी। तभी गलगलिया से ठाकुरगंज की ओर जा रही एक नेपाल नंबर की दो पहिया वाहन ने उक्त महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताते चले कि इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों की वजह से कई सड़क दुर्घटनाए होती आ रही है। दो पहिया, तीन पहिया सहित सभी तरह के वाहन चालक बेखौफ होकर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



