दुल्हिन बाजार/ प्रखण्ड क्षेत्र के निसरपुरा गांव के पास एनएच 139 मुख्य सड़क किनारे पलटी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है।
प्राप्त सूचना के अनुसार देर रात शुक्रवार को रानितलाब थाना के निसरपुरा गांव के पास एनएच 139 मुख्य सड़क किनारे BR 01 DU 8979 नम्बर की एक बलोना कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वही कार पर सवार ब्यक्ति कार को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। जबकि कार को पलटी देख कुछ ग्रामीणों ने कार सीधा करने लगा। जिसके दौरान कार से बोतले टकराने की आवाज ग्रामीणों को सुनाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रानितलाब पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी लिया। तलाशी के दौरान कार से 240 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जिसकी पुष्टि करते हुए रानितलाब पुलिस ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है।
फोटो:- रानितलाब थाने में बरामद शराब की बोतलें व कार।


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



