google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Big breaking: जेपी जयंती की पूर्व संध्या पर हो सकता चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण


-प्रबल संभावना
-कलेक्ट्रेट परिसर में चंद्रशेखर उद्यान (कंपनी बाग) में स्थापित है पूर्व प्रधानमंत्री की आदमकद प्रतिमा
-संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किया अलर्ट, सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने को कहा

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बलिया आने की संभावना प्रबल हो गयी है। मुख्यमंत्री लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती की पूर्व संध्या पर बलिया आकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं। यह प्रतिमा कलेक्ट्रेट परिसर के कंपनी बाग में स्थापित है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सभी अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर रहने का निर्देश दिया है। जो अवकाश पर हैं उनकी छुट्टी निरस्त है।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी जारी नहीं है पर इस संभावना की बहुत चर्चा है। 11 अक्टूबर को सिताबदियारा मेन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम है मुख्यमंत्री को वहां भी पहुंचना है शायद। यदि ऐसा हुआ तो मुख्यमंत्री दो दिन लगातार बलिया के कार्यकर्ताओं से दो दिन मुखातिब रहेंगे। 11 अक्टुबर को कार्यक्रम है तो बिहार में पर यह पूरी तरह बलिया वालों के जिम्मे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने बलिया आगमन के दौरान सिताबदियारा का निरीक्षण किया और कहा कि मुख्यमंत्री भी आएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री 10 और 11 को बलिया और सिताबदियारा में रहेंगे। यदि ऐसा हुआ तो बलिया जिले के भाजपा नेता और अधिकारियों के माथे पर विशेष बल पड़ेगा। कारण दोनों कार्यक्रम उन्हें ही देखना और संभालना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)