दैनिक समाज जागरण, विजय कुमार सिंह, संवाददात्ता कुटुम्बा प्रखंड़
औरंगाबाद ( बिहार) 17 दिसंबर 2022 :- खेलों इंडिया यूथ गेम्स में मलखम प्रतियोगिता में बिहार का नेतृत्व करने के लिए चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत बलिया अंतर्गत गंगहर गांव निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र विवेक कुमार का चयनित होना, औरंगाबाद जिले के लिए गौरव की बात है। मलखम एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा पटना मलखम सेंटर बेली रोड में 16 दिसंबर 2022 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पूरे बिहार से आए 72 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सिलेक्शन कमेटी के द्वारा उच्चतम प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में बालक वर्ग से पटना निवासी अभिषेक कुमार एवं औरंगाबाद जिला निवासी विवेक कुमार तथा बालिका वर्ग से पटना निवासी रिमझिम कुमारी एवं नालंदा निवासी कुमारी सुप्रिया का चयन किया गया है।

खेल महानिदेशक रविंद्र शंकरन ने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। 12 दिन तक चलने वाले खेलो इंडिया गेम्स की 27 खेल प्रतियोगिताओं में कुल 6000 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर ,मांडला, महेश्वर और बालाघाट शहर में 23 जगहों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि बिहार मलखम एसोसिएशन खिलाड़ियों की कला को निखारने के लिए कैंप लगाकर ट्रेनिंग देगी। मलखम एसोसिएशन आफ बिहार के राज्य सचिव प्रवीण मिश्रा ने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार पदक जीतने के उद्देश्य से उतरेगा और खिलाड़ी पूरे देश में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
मलखम एसोसिएशन की जिला सचिव योगेंद्र भूषण ने कहा कि यहां प्रतिभा की कमी नहीं है परंतु जिला स्तर पर खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का घोर अभाव है। इस विषय पर जिला के अधिकारियों से बात करने पर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। हमारे पास कुशल प्रशिक्षक और बेहतरीन प्रतिभाएं हैं परंतु सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाएं धूमिल पड़ जाती है। अब तो बस यही उम्मीद है कि खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से अधिकारियों का ध्यान खेल क्षेत्र की ओर आकृष्ट हो जाए।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








