google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाइक के धक्के से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत चालक फरार,परिजनों द्वारा सड़क जाम*

*
दैनिक समाज जागरण

संवाददाता सदानंद पंडित बेलहर /बांका

बेलहर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के बिरगांव चौक के पास तेज रफ्तार आ रही बाइक चालक ने एक वृद्ध को रौंद दिया, जहां वृद्ध की मौत मौके पर हो गई। वहीं चालक मौका पाकर धर से फरार होने में सफल रहा। मृतक राम तुरी 70 वर्ष के परिजनों द्वारा सबको मंजिली मटिहानी के पास सड़क पर रखकर घंटों सड़क जाम कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उनके परिजनों को समझाया बुझाया ।मृतक के पुत्र विजय तूरी ने बताया कि मेरे पिताजी ढोल बजा कर घर वापस आ रहा था, तभी बिरगांव चौक पर के पास तेज रफ्तार आ रही बाइक ने धक्का मार दिया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)