google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जैतीपुर हाइवे पर बाइक सवार ने मारी टक्कर , इलाज के लिए बरेली के ले जाते समय युवक की मौत

समाज जागरण जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर निवासी मोरपाल के जैतीपुर हाइवे पर मोटरसाइकिल UP27BJ4644 ने टक्कर मार दी ।जिससे वह गंभारी रूप से घायल हो गए।और इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में मोरपाल की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि मोरपाल पुत्र उम्रपाल दिनांक 07/09/2025 को जैतीपुर की बाजार को सब्जी लेने गए थे।मोरपाल सब्जी लेकर जैसे ही हाइवे पर चढ़ रहे थे,तभी गौहावर गांव की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल UP27BJ4644 ने टक्कर मार दी। जिसका चालक सत्यपाल पुत्र केदार निवासी ग्राम महुरिया थाना जैतीपुर का था। टक्कर लगने से मोरपाल गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें घर ले जाकर इलाज कराया, परंतु उनकी स्थिति में सुधार होने पर परिजन दिनांक 09/09/2025 को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे तभी रास्ते में मोरपाल की मृत्यु हो गई।मोरपाल के भाई राजेश ने थाना जैतीपुर में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)