समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल
सहयोगी संवादाता, विश्वनाथ कुमार चौधरी ,सतबरवा
मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)24फरवरी2023 :- माता शबरी जयंती सह भुईयां मिलन समारोह का आयोजन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रावास के मैदान में शुक्रवार को किया गया है।
जिसका उद्घाटन माता शबरी व दशरथ मांझी ,बाबा तुलसी वीर का पूजा, अर्चना के बाद फीता काट कर पाटन – छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ,जिप सदस्य सुधा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आगंतुक अतिथियों का स्वागत फूल माला व अंगवस्त्र देकर किया।जयंती पर व्यास मुनि राम के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से शिक्षा पर बल दिया।

इस अवसर पर विधायक पुष्पा देवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक समाज पढेगा नहीं, तब तक आगे बढ़ेगा नहीं । उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आधी रोटी खाना है, पर अपने बच्चों को हर हालत में पढ़ाना है।
विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि माता शबरी का निश्चल प्रेम ने भगवान को माता शबरी के कुटिया में आने पर विवश कर दिया। भगवान ने माता शबरी के निश्चल प्रेम का आदर करते हुए, उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर भी खाएं। विधायक ने कहा कि यह समाज सबसे पिछड़ा हुआ है। इस समाज को आगे आने के लिए शिक्षित होंना बेहद जरूरी है।
भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुईयां ने कहा कि माता शबरी हमारी कुलदेवी है। जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता है, याद नहीं रखता है ।वह आगे बढ़ने में सक्षम नहीं हो सकेगा। हमारी कुलदेवी माता शबरी ने निश्चल प्रेम की ऐसी परिभाषा गढी है ,जिसका कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने दशरथ मांझी को याद करते हुए कहा कि दशरथ मांझी ने एक ऐसी लकीर खींची है, जिस पर चलकर समाज कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकता है।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो, राणा प्रताप कुशवाहा, सदर प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर शमीम, वचन ठाकुर, अशोक भुईयां, योगेंद्र भुईयां, मनोज कुमार ,विजय पाठक, मुखिया रिंकी यादव ,मंजू देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



