मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वा जन्मदिन भी मनाया
रुपईडीहा बहराईच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुपईडीहा के हनुमान सरोवर तट पर भारतीय जनता किसान मोर्चा रुपईडीहा मण्डल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा के संयोजन में किसान सम्मान व फलदार वृक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह जीतू व अध्यक्षता रुपईडीहा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा ने किया।कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया मुख्यातिथि का स्वागत किसान मोर्चा रुपईडीहा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा द्वारा किया गया।तत्पश्चात मोर्चा द्वारा क्षेत्र के किसानों का सम्मान करते हुए उनको फलदार वृक्ष भेंट किया गया।किसानों और कार्यकर्तों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि जीतू ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने से आमजन को बहुत सी बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है हमने अपनी आंखों से देखा भी है कि ऑक्सीजन की कमी से पिछले दिनों में कितने अपने लोग इस दुनिया को छोड़कर चले गए। इसलिए हम सभी का कर्तब्य भी है कि अपने आने वाले समय और पीढ़ी के लिये कुछ करे इस मे सबसे बेहतर कार्य परियावरण को स्वक्ष रखने के लिए सभी लोग पेड़ लगाए और आने वाली पीढ़ी को स्वक्ष वातावरण दे।कार्यक्रम के अंत मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वा जन्म दिन लोगो को मिठाई खिलाकर मनाया गया और सभी ने उनको बधाई देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सभी लोगो द्वारा हनुमान सरोवर की श्रमदान कर सफाई भी की गई। कार्यक्रम में पहलाद वर्मा,सर्वेश मिश्रा,पंकज कश्यप,योगेश पांडे,विजय सिंह,अमित मदेशिया,जगदीश कौशल,कृष्ण कुमार वर्मा,राजकुमार वर्मा,मनोज कश्यप,विशाल शुक्ला,शिव कुमार वर्मा, सीताराम वर्मा,मनीष साहू,मंडल अध्यक्ष नानपारा छत्रपाल, मंडल अध्यक्ष रजवापुर आदर्श श्रीवास्तव,प्रेम कुमार, खेमराज,संतोष वर्मा,रतन अग्रवाल व कस्बे के कमल मदेशिया,शेर सिंह कसौधन,सहित कस्बे के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



