मृतक कार्यकर्ता राजेन्द्र राम चंद्रवंशी के शोकसभा सभा में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता हुई सम्मिलित

सदर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है आपकी सुख-दुख में साथ हूँ : भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता।

मनोज कुमार संवादाता हजारीबाग।

सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखण्ड स्थित डांटो खुर्द के भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र राम चंद्रवंशी के निधन के उपरांत उनके आवास पर शोकसभा में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता सम्मिलित हुई। मृतक के भाई प्रसादी राम तथा राजदेव राम से मिलकर उनको सांत्वना दी व ढाढस बंधायी। परिवारजन से मिलकर आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है आपकी सुख-दुख में साथ हूँ। मृतक भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र राम चंद्रवंशी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कटकमसांडी क्षेत्र का विकास में सहभागिता निभाई है। मिलनसार एवं सौम्य व्यक्तित्व के काफी धनी थे। भाजपा के रीड की हड्डी माने जाते थे। इनकी यथक प्रयास से ही कटकमसांडी भाजपा मंडल का विकास हुआ है। मौके पर विशेष रूप से पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, सत्यभाना, रानी शुक्ला, दीपक यादव, किशोर कुमार राणा, आशीष यादव, रामदास राम, ज्योति देवी, कविता देवी, अन्नू राणा एवं विमला देवी सहित आदि लोग उपस्थित थे।