मनोज कुमार
संवाददाता हजारीबाग।
विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम गैड़ा में मुहर्रम के अवसर पर गैड़ा मस्जिद के समीप अखाड़ा का आयोजन किया जाता है जिसमे गैड़ा, बुकना, जरमूने एवम पांडेडीह टोला के लोग शामिल होते हैं। ज्ञात हो कि गैड़ा में मुहर्रम का इतिहास 100 वर्षो से अधिक पुराना है जिसमे सभी समुदाय के लोग शामिल होकर मिल जुल कर इस पर्व को मानते आ रहे हैं। ज्ञात हो कि कर्बला के मैदान में सच्चाई के लिए लड़ते हुए हजरत इमाम हसन एवं हुसैन शहीद हो गए थे परंतु असत्य को कभी स्वीकार नहीं किया। इमामहसन एवं हुसैन की शहादत के अवसर पर पूरी दुनिया में इस्लाम धर्मावलंबी मुहर्रम की 10वें दिन उनकी शहादत को याद करते हैं। चहललुम जुलूस में विष्णुगढ़ मध्य जिप सदस्य शेख तैयब, पंसस महताब हुसैन, जरमुने उपमुखिया शेख मोकिम, शेख कयूम, शेख कमरुल्ला, हैदर अंसारी, बिलाल अंसारी, जलील अंसारी, कलंदर हुसैन, हकीम अंसारी, शेख मेराज, रफीक मलिक, जलील अंसारी, शकील अंसारी, कयूम अंसारी, इनामुल मालिक, इलताफ अंसारी, शेख मोगल, अरमान अंसारी, शेख अकबर, उस्मान अंसारी, शेख तौफीक, शेख जावेद, नाजो अंसारी, शेख इस्तियाक, इब्राहिम अंसारी, इदरीस खान, अख्तर अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



