समाज जागरण, कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता, विश्रामपुर
पलामू (झारखंड) 24 फरवरी 2023 :- विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड एक भालुहि मे भाजपा नगर मंडल की एक बैठक हुयी.बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम व संचालन महामंत्री संतोष राम ने किया.बैठक में 50 सदस्यों की बूथ कमेटी बनाना तथा सरल एप्प डाउनलोड करने पर विशेष चर्चा की गयी.बबन राम ने बताया कि हर बूथ पर कमेटी का निर्माण कराया जायेगा साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगो के मोबाइल में सरल एप्प लोड कराने पर विशेष कार्य किया जायेगा.मौके पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य किरण देवी,महामंत्री मनीष कुमार,भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजय ठाकुर,एस सी मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र भारती,रजनीश कुमार उर्फ बबलू डिश,देवनारायण सिंह,अर्चना देवी,शंकर चंद्रवंशी,धर्मेंद्र कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



