
*
शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर नजीबाबाद विश्व के लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 72वां जन्मदिन पूरे देश मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं नजीबाबाद से चैयरमैन पद के भावी उम्मीदवार वसीम कुरैशी के कैम्प कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन दिवस बड़ी खुशी के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता हाजी यूनुस कुरैशी, इरफान कुरैशी, कलवा शेख मंसूरी, विकास कश्यप, प्रदीप डेजी, प्रदीप कर्णवाल, रिजवान सैफी, रहमान कुरैशी, मोसीन कुरैशी, मुसर्रफ उर्फ बादशाह, शुक्ला जी, राजू मिश्रा, इस्लाम कुरैशी, मुशर्रफ कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



