google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रमंडलीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए बी के साहू इंटर विधालय के छात्र का हुआ चयन

गुड्डू कुमार, संवाददाता, दैनिक समाज जागरण
वारिसलीगंज (नवादा):-वारिसलीगंज जिला स्तरीय तरंग मेधा खेल प्रतियोगिता के लिए विभिन खेलों के लिए चयन को लेकर कराए जा रहे प्रतियोगिता में श्री गणेश बी के साहू इंटर विद्यालय, वारिसलीगंज के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर 22.12.20122 से 24 12 2022 तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर राज्य के लिए चयनित हुए हैं ।विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राकेश रोशन के मार्गदर्शन में उक्त सफलता विद्यार्थियों ने प्राप्त किया है।

100 मीटर दौड़ – साक्षी कुमारी – प्रथम ऊंची कूद – मुस्कान कुमारी – प्रथम ऊंची कूद – प्रिया कुमारी – द्वितीया 800 मीटर दौड़ – अविनाश कुमार- तृतीय 100 मीटर दौड़ – रोहित कुमार – तृतीय शॉट पुट – शिवायु कुमार – तृतीय कबड्डी जिला टीम के लिए चयनित- राजकुमार, करीना कुमारी, रेणु कुमारी फुटबॉल जिला टीम बालक के लिए चयनित -अविनाश कुमार, राजेश कुमार फुटबॉल बालिका जिला टीम के लिए चयनित – अमीषा कुमारी, रेणु कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, शिखा कुमारी, प्रज्ञा गुप्ता, माही गुप्ता, निशु कुमारी। प्रभारी प्रधानाध्यापक – श्री राम रतन प्रसाद ने सफलता पर शिक्षकों एवं चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी है।उन्होंने राज्य स्तरीय खेलों में स्कूल के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन करने एवं विद्यालय तथा प्रखण्ड का नाम रौशन करने की कामना की है।मौके पर शिक्षक यशपाल गौतम, प्रह्लाद शर्मा, मनोज कुमार, जवाहर प्रसाद जवाहर, वेद व्यास प्रकाश, सुनील कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, महेंद्र प्रसाद, मुंतजिर आलम, भूदेव मंडल, कुमारी रजनी आदि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)