google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी का दीपावली मिलन समारोह हुआ संपन्न, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी हुई चर्चा…



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के समस्त मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह पचपेडी स्थित विश्राम गृह पर आयोजित किया गया। दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम सब मिलकर संगठन में रहकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें । एवं अब आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहें क्षेत्र में कांग्रेस को विजय बनाना है । कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के आगे सह पदयात्रा के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता तैयार रहें हमें इस यात्रा में आगे शामिल होकर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ साथ मस्तुरी विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत करना है।दीपावली पर्व के कारण बीच में भारत जोडो सह पदयात्रा स्थगित रहा अब आने वाले शुक्रवार 18नवंबर से 20 नंवबर को जोंधरा से यात्रा फिर से शुरू होगी यह निर्णय लेते हुए सभी कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय,पूर्व कांग्रेस विधायक दीलीप लहरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी जी एस जोहर, वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर,युवा कांग्रेस जिला सचिव अशोक राजवाल, महामंत्री डाक्टर आर के वर्मा, जोन अध्यक्ष अमृत राठौर ,पुतन दुबे,राजू सोनी,कृष्णा चंद्राकर, परस चंद्राकर, ताराचंद वर्मा, धनेष बांधे, कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय नामदेव, कांति भारद्वाज, वहिदा बेगम,फरिदा बेगम,भाऊ पाठक, दूजराम सूर्यवंशी सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित कांग्रेसी शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)