
आज भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने अपना 44 वर्ष पूर्ण होने पर जन्मदिन ब्रह्माकुमारी संस्था सेक्टर 48 में अपनी बहनों, गरीब बच्चों के बीच में मनाया
इस शुभ अवसर पर प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने कहा यह मेरे लिए बहुत ही शुभ दिन है जो ब्रह्माकुमारी संस्था में मेरी बड़ी बहनों ने मुझे याद किया तथा एक पौधा देकर आज जो मुझे दिया तथा इस पेड़ को जन्मदिन के उपलक्ष पर संस्था में लगाया गया
मैं संस्था का आभारी रहूंगा तथा हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाओ जन्मदिन मनाओ की परंपरा अपनानी चाहिए ।
इस मौके पर ब्रह्माकुमारी संस्था में बहनों ने बड़े उत्साह से स्वागत एवं खुशी मनाई तथा छोटे-छोटे बच्चों ने तालियों के साथ तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया
मेरा एक ही संदेश है की अपने- अपने जन्मदिन पर पर्यावरण को शुद्ध करने का संकल्प लें, जल बचाने का संकल्प लें, शिक्षा को जिस प्रकार बढ़ाया जा सके इस पर विचार करना चाहिए तथा आज की जो युवा पीढ़ी एक नशे की तरफ जा रही है उसके लिए हमें जागरूक करना चाहिए, बेटियों का सम्मान हमें करना चाहिए, सबका साथ हमें देना चाहिए इन्हीं विचारों के साथ हमें आगे बढ़ना होगा ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



