पश्चिमी चंपारण। बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले के कुख्यात एवं 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी हत्या, अपहरण समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ नौतन थाना में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे ब्रजेश साहनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
एसटीएफ की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
BiharSTF #BrajeshSahni #WestChamparan #CrimeNews #BiharPolice #BreakingNews #SamajJagran #HindiNews #STFAction #BiharCrime
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



