google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Big breaking: गाजो राय डीह गांव में हुई वज्रपात से एक गाय की मौत*

*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

चान्दन/बांका/आनंदपुर ओपी क्षेत्र के दक्षिणी वारने पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 के गाजोरायडीह गांव में बीते रात्रि वज्रपात होने से एक गाय की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात्रि करीब 9 बजे अचानक आई जोरदार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने कारण एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मवेशी रस्सी तोड़कर भागकर जान बचा लिया। इसे लेकर पीड़ित किसान मिस्त्री राय पिता स्वर्गीय दासो राय ने बताया कि बीते रात्रि शनिवार को जोरदार बारिश एवं अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई जिससे घर के बाहर बांस के बेरे के करीब बंधे दो मवेशी में एक मवेशी की मौत हो गई। बारिश खत्म होने पर जब बाहर आए और गाय को हिला-डोला के देखा तो गाय मर चुकी थी। घटना को लेकर रविवार 18 सितंबर को पीड़ित मिश्री राय ने मवेशी चिकित्सक सचिन कुमार व चांदन सिओ प्रशांत शांडिल्य को आवेदन देकर मुवावजे की मांग की है। वज्रपात से गाय की मृत्यु हो जाने से मिश्री राय एवं उसके परिवारों में बहुत बड़ी दुख का पहाड़ टूट गया है। घटना की जानकारी पर मवेशी चिकित्सक सचिन कुमार ने वज्रपात से हुई गाय कि मौत जायजा लिया और पीड़ीत किसान को सरकार द्वारा मुआवजा दिलाने की बात कही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)