
दैनिक समाज जागरण
कटोरिया से धर्मेंद्र रतन की रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के नील कुंज गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रामनाथ मंडल की पत्नी पुतुल देवी (42) बकरी चराने गई थी। इस बीच बारिश होने लगी तो भीगने के डर से वह बकरी लेकर घर आ गई। फिर दोबारा पास के बगीचे में चापाकल से पानी लाने के लिए जैसे ही गई धमाकेदार आवाज के साथ उसे आकाशीय बिजली का झटका लगा। वह लड़का नाते कांपते किसी तरह घर आई। उनका पति सहित अन्य लोग कुछ समझ पाता वह अचेत होकर गिर पड़ी। स्वजनों को शंका हुआ कि किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया है। उसे झाड़-फूंक के लिए दुर्गा स्थान मंदिर ले जाया गया वहां स्थिति बिगड़ता देख बेहतर इलाज के लिए बांका ले जा रहा था इसी दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक पुतुल देवी अपने पीछे चार पुत्र एवं एक पुत्री के साथ पति राम नाथ मंडल को छोड़ गई। इस घटना के बाद बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



