google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Breaking News : बिहारशरीफ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार ने मेयर पद से अपना नामांकन लिया वापस




नालंदा : बिहार शरीफ विधान सभा राजद के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार ने बिहार शरीफ नगर निगम के मेयर प्रत्याशी से अपना नामांकन वापस लेने के बाद इसकी घोषणा कर दी । पत्रकार सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं की भावना को सम्मान करते हुए मैंने बिहार शरीफ नगर निगम का मेयर प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था । मुझे ऐसा लगा था की राजद अधिकृत प्रत्याशी तो नहीं लेकिन समर्थित प्रत्याशी के रूप में मेयर एवं उप मेयर प्रत्याशी के रूप में घोषणा करेगा । लेकिन राजद ने नगर निकाय चुनाव
से अपने को अलग करते हुए राजद समर्थित प्रत्याशी के रूप में भी प्रचारित नहीं करने एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी को भी इसके चुनाव से अलग रहने की
घोषणा कर दी । जिसके कारण मैं राजद के नीतियों को समर्थन करते हुए एवं कार्यकर्ताओं के भावनाओं को सम्मान करते हुए मैं बिहार शरीफ नगर निगम के मेयर प्रत्याशी से अपना नामांकन वापस ले लिया । साथ ही राजद के नीतिओं के साथ खड़ा रहने का संकल्प लिया । इस मौके पर महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, संजय कुमार, दिलीप साव, अनंत कुमार, बबलू कुमार मौजूद थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)