उत्तम सिंह :संवाददाता :दैनिक समाज जागरण: सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग):
🔴सिलीगुड़ी के भक्ति नगर थाना अंतर्गत इलाके में दो दिन पहले छोटी सी विवाद पर चली गोली में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का नाम गौरव चक्रवर्ती है। फिलहाल, सेवक रोड़ स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में उस का इलाज चल रहा है। इस बीच मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गौरव सूत्रधर और रतन घोष है।
जानकारी के अनुसार गत 29 जून को गौरव चक्रवर्ती अपने दोस्त के साथ प्रतिदिन की तरह काम खत्म करके देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भक्तिनगर थाना अंतर्गत खाईखाई बाजार के पास गौरव चक्रवर्ती और गौरव सूत्रधर का विवाद हो गया। तभी आरोपी गौरव सूत्रधर ने बंदूक से गौरव चक्रवर्ती पर गोली चला दी। गोली गौरव चक्रवर्ती के पीठ पर लगी। घायल अवस्था में उसे सेवक रोड स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। दूसरी तरफ, इस घटना के बाद भक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गयी। जिसकी जांच करते हुए बीती रात को पुलिस ने गौरव चक्रवर्ती की हत्या की कोशिश के आरोप में गौरव सूत्रधर को गिरफ्तार कर किया।
वहीं, आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले में फकदईबाड़ी इलाके से रतन घोष नामक एक व्यक्ति के भी गिरफ्तार किया। रतन के घर से पुलिस ने बंदूक और दो राउंड कारतूस बरामद किया। आज भक्तिनगर थाना की पुलिस ने दोनों आरोपी को गैर-कानूनी तरीके से बंदूक रखने, हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज कर जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है। जहां, अदालत से दोनों आरोपियों की रिमांड की मांग की गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह में उड़े गुलाल, जमकर नाचे जिले के जन प्रतिनिधिविजय तिवारी गौरेला/ फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन जीपीएम जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा 18 मार्च मंगलवार को राजमहल परिसर पेण्ड्रा में किया गया। समारोह में जिले के सैकड़ों जन प्रतिनिधि, नागरिकों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। होली के फाग मंडलियों के…
- मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की जिलाधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से की समीक्षा।दैनिक समाज जागरण।शिव प्रताप सिंह सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार सी0एम0 डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, उन्होंने शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी…
- प्यार से इंकार पर दबंग की प्रताड़ना से जहर खाकर मर गई कानपुर की किशोरीसुनील बाजपेईकानपुर। जबरन प्यार कराने की दबंग की इच्छा एक किशोरी की असमय मौत का कारण बन गई । उसने इसी दबंग की प्रताड़ना से भयभीत होकर मौत को गले लगा लिया। उसने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था ,जहां उसने इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।जानकारी के…
- सहकार से सामंजस्य ही पारिस्थितिकी तंत्र का मजबूत स्तम्भ:*डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह।समाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी।सहकार से सामंजस्य ही पारिस्थितिकी तंत्र का मजबूत आधार स्तम्भ है।उक्त बातें डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह राज्य शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक ने “विश्व गौरैया दिवस” के पूर्व अपने घर, कार्यस्थल विद्यालय पर गौरैया संरक्षण हेतु एक जिम्मेदार पहल कृत्रिम घोंसला,बर्ड फीडर एवं वाटर पॉट लगाने की शुरुआत कर हरहुआ ब्लाक के…
- जन सुनवाई में रोजगार और मुआवजे की उठी मुख्य मांगशिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के खुलेंगे व्दार —मनोज रूस्तोगी उमरिया —उमरिया जिले के पाली विकास खंड के आखिर छोर में बसे गांव मालाचुआ, शाहपुर ,रौंगढ, ब्लाक पडरी,खोलखम्हरा और बंधवा वारा में जे एस डब्ल्यू कंपनी व्दारा कोयला उत्खनन कार्य करने के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया के चलते आज शाहपुर में ग्रामीणों , राजस्व अधिकारियों, और कंपनी…