बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल
इस बार के पंचायत चुनाव में साढे बारह हजार से अधिक मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से भी अधिक है। इसी के साथ मतदान ग्रहण केंद्र की संख्या भी बढ़ी है। वर्ष 2018 के पंचायत चुनाव में झाड़ग्राम के कुल 8 प्रखंडों में मतदाताओं की संख्या 813155 थी। इस बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 885945 दर्ज किया गया है। अर्थात विगत पंचायत चुनाव से इस बार मतदाताओं की संख्या 72790 ज्यादा है। इस बार पंचायत चुनाव में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 443774 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 442163 आंकड़ा हो गई है।
जबकि पहले मतदान केंद्रों की संख्या 1026 था इस बार अतिरिक्त मिलाकर कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1045 हो गई है। इस अधिक आंकड़े के दरमयान किस पार्टी का पलड़ा भारी होगा इसको लेकर सत्तारूढ़ दल एवं विपक्षी के बीच खींचातानी प्रारंभ हो गई है। जिले में कुल 79 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें जिला परिषद के सीटों की संख्या 19 है। तथा 8 पंचायत समितियों में सीटों की संख्या 210 है। इनमें झाड़ग्राम ब्लॉक पंचायत समिति में सबसे ज्यादा सीटें हैं। वहीं 19 ग्राम पंचायत क्षेत्र में 911 मतदान क्षेत्र व पंचायत सीटों की संख्या 1007 है। विगत पंचायत निर्वाचन के दौरान झाड़ग्राम में भारतीय जनता पार्टी तीन जिला परिषद सीटें, दो पंचायत समिति, व कुछ पंचायतों पर कब्जा किया था। परंतु बीते विधानसभा चुनाव के नतीजे के तौर पर झाड़ग्राम के चारों विधानसभा में भाजपा धारासही हो गया। प्रत्येक चुनाव के समय सुर्खियों में रहने वाले जिले के सीमावर्ती लालगढ़ बेलपाहाडी व नयाग्राम जैसे कुछ अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 08 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 08 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से…
- #BiharNews: 15 हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को STF ने दबोचापश्चिमी चंपारण। बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले के कुख्यात एवं 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी हत्या, अपहरण समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों…
- प्रशासनिक उपेक्षा की भेंट चढ़ी भारत में सातवां स्थान रखनेवाला पुस्तकालय सह संग्रहालयमायूस होकर लौट रहे दर्शक, सचिव ने किया बौद्ध सर्किट व पर्यटन स्थल से जोड़ने की मांग, राष्ट्रीय धरोहरों में एक है गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ 12 दिसम्बर सन् 1912 में स्थापित अनेको पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों को अपने में समेटे गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय भरतपुरा…
- क्या पुतिन ने बदलती दुनिया का सच कहा? भारत-रूस रिश्ते, भरोसा और नई वैश्विक व्यवस्थारिश्तों की असली मुद्रा भरोसा होती है, रूस ने वही निवेश किया, रूस की आँखों में भारत: भरोसा, संतुलन और आने वाला भविष्य · प्रो. आरके जैन “अरिजीत” इतिहास के कठिन दौर ही रिश्तों की असली परीक्षा लेते हैं। ऐसे समय में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत को “दुनिया के सबसे भरोसेमंद साझेदारों…
- जिला चिकित्सालयअनूपपुर के डाक्टरों ने पेश की मानवता की मिशाललावारिस,पीड़ित महिला के लिए सफाई कर्मी बना ” मनमोहन” राणे की मेहनत लाई रंग लावारिस महिला का हुआ बेहतर उपचार परिजनों को किया सुपुर्द अनूपपर/सेवा परमो धर्मः मानव एक ऐसी प्रजाति है अगर उसमें कुछ करने की इच्छा है तो उसे हर जाति,धर्म,वर्ग, विशेष पशु,पक्षी, सभी की सेवा किए जाने का अवसर प्राप्त होता है,…








