*प्रधानों के शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का दिया निर्देश।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।ब्लाक सभागार हरहुआ में शुक्रवार को सीडीओ हिमांशु नागपाल ने ग्राम प्रधानों संग संवाद व समीक्षा बैठक की।
विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत और प्रधानों की शिकायतों पर बृहद जानकारी के बाद संबंधित विभागों को शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
सीडीओ नागपाल ने सभी ग्राम प्रधानों से अपने ग्राम सभाओं को स्वच्छ रखने, शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शत-प्रतिशत पूरी करने पर जोर दिया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष बल दिया।
बैठक में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा-कक्षों की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण, अपात्र अंत्योदय कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, बिजली, सड़क, जल जीवन मिशन, ग्राम पंचायत में साफ-सफाई, आर.आर.सी. सेंटर का संचालन और वृद्धा, विधवा, दिव्यांगजनों की पेंशन जैसे विषयों पर भी प्रधानों से संवाद किया गया। मिली शिकायतों पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए ।
सीडीओ ने ग्राम प्रधानों से स्पॉन्सरशिप योजना, टीबी मुक्त ग्राम अभियान, फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री और पीएम सूर्य घर योजना से वंचित परिवारों को लाभान्वित करने में सहयोग का आग्रह किया।
प्रधान संवाद कार्यक्रम में डी.सी. एनआरएलएम पवन कुमार सिंह, बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार, सीडीपीओ दिलीप केसरी, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार वर्मा, एडीपीआरओ राम उदय यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, एडीओ (आईएसबी) रवि कुमार सिंह, एडीओ (पंचायत) रवि सिंह , एडीओ संख्या शैलेंद्र सिंह सहित ब्लॉक और तहसील स्तर के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुबन यादव ने अंत्येष्टि स्थल में किसानों की ली गई जमीन के बदले जमीन देने, फर्जी राशन कार्ड को निरस्त करने व औसानपुर विद्यालय के 18 क्विंटल खाद्यान्न व 48 हजार बकाए की शिकायत की।
प्रमुख रूप से प्रधान मोदी यादव, अनवर उर्फ अन्नू,संजय कुमार, मुकेश पटेल,संजय पटेल,रविन्द्र यादव, खरपत्तू यादव, राजनारायण पटेल ,भगत यादव, आशीष राजभर ,इंद्रजीत सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



