
बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण
गाजीपुर। छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है।मारपीट के दौरान एक गुट ने चाकू मारकर दो छात्रों को घायल कर दिया।घायल दोनो छात्रों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा गांव की है।जहां किराए के मकान में रहने वाले शिवम और अजय को एक अन्य दोस्त ज्ञानदीप ने फोन कर बुलाया कि कुछ लोगों से झगड़ा हो गया है।दोनो जब मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष ने मारपीट के दौरान अजय और शिवम को चाकू मारकर घायल कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला अस्पताल जाकर घायल युवकों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई तथा अभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



