

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन: बाइक एवं बोलेरो की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी होने के साथ-साथ पर टूट जाने की मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 1:00 बजे के करीब चांदन देवघर मुख्य मार्ग के सील जोरी मोड़ अवस्थित फॉरेस्ट ऑफिस के करीब एक बाइक और एक बोलेरो में सीधी टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक का परखच्चे उड़ गए और बाइक चालक गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक चंद्र मंडी थाना के धावाटांड़ गांव निवासी गुरु शर्मा के पुत्र राजू उर्फ सोनू शर्मा है, जो राज मिस्त्री का काम करने के कारण चांदन बाजार से अपने स्पेन्डर बाइक से समान लेकर अपना घर जा रहा था। इसी क्रम मेंं देवघर में पुजा करने के लिए सुल्तानगंज से जल भरकर गिरिडीह जिला के जमुआ बाजार के यात्रियों से भरे बोलेरो गाड़ी में बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी, जिससे दोनों बाइक एवं बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गया, और बाइक चालक का बायां पैर टूट गया। घटना की जानकारी चांदन थाना के अवर निरीक्षक मुकेश कुमार स दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर बोलेरो एवं बाइक को कब्जे में लेकर बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालुओं को दुसरे वाहन से देवघर भेज दिया, और बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर थाना ले आया । साथ ही घायल राज मिस्त्री सोनू शर्मा को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु देवघर रैफर कर दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



