दैनिक समाज जागरण
विश्वनाथ आनंद
गया( बिहार)-07 जनवरी 2023-गया धाम के राजपुर धर्मशाला स्थित डॉक्टर विवेकानंद पथ में प्राचीन सूर्य शिव मंदिर तथा विशाल तालाब के उत्तरी छोर से सटे हरि अनंत सेवा धाम के प्रांगण मे शिव कैलाश डालमिया के सौजन्य से, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महासचिव एवं कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा की उपस्थिति में चापाकल लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। सेवा धाम के प्रांगण में भगवान सत्यनारायण की पूजा अर्चना, हवन, आरती के पश्चात बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति में चापाकल मिस्त्री पून पासवान, रामाश्रय यादव, रामजन्म यादव ,पप्पू बाबा, अर्चना बनर्जी, अमित गोस्वामी, बलदेव प्रसाद ,बासमती देवी ,रामस्वरूप ठाकुर, लीलादेवी, गुप्तेश्वर ठाकुर, रंजीतठाकुर ,कुंदन मिश्रा, पवनमिश्रा ,संध्या देवी, श्रुतिकुमारी, अर्पणा मिश्रा, मेघामिश्रा, शांति देवी ,जानकी यादव ,नथुन यादव ,अनुपमा मिश्रा, बेवी देवी, मालती देवी, देवकी यादव, दीपक पाठकअधिवक्ता, बंशी दास। प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर मृदुला मिश्रा के आचार्यत्व में समाजसेवी देवेंद्र नाथ मिश्र ने जाने-माने साहित्यकार आचार्य राधा मोहन मिश्र माधव के आशीर्वाद लेकर सत्यनारायण व्रत कथा पूजा अर्चना हवन का कार्य संपन्न करवाया। उक्त बातों की जानकारी ज्योति शिक्षा शोध संस्थान के निदेशक सह अधिवक्ता डॉक्टर ज्ञानेश मिश्र भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहीं l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



