google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*चार दिवसीय चैती छठ व्रत संपन्न : व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दान कर किया पारण*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नवीनगर (बिहार) नबीनगर के पुनपुन तट पर स्थित छठ घाट पर लोक आस्था,सूर्योपासना और श्रद्धा का  चार दिवसीय  चैती छठ महाव्रत का बुधवार को सुबह समापन हुआ, जिसमें व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दान कर पारण किया। यह चार दिवसीय पर्व 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था और आज ऊषा अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ ।

नबीनगर में व्रतियों ने सुबह से ही पारंपरिक भेष भूषा में पूजा की डलिया लिए गीत गाते हुए छठ घाट की ओर जाने लगी और सूर्योदय के समय उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर व्रतियों ने फल, ठेकुआ, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की जो  चैती छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। वहीं व्रतियों ने अर्घ्य दान के बाद प्रसाद ग्रहण कर   निर्जला 36 घंटे के उपवास  का पारणा किया। इसके साथ ही चार दिवसीय चैती छठ व्रत संपन्न हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)