google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छठ घाट के जायजा लेने सूर्यनगरी देव पहुंचे औरंगाबाद एसडीओ विजयंत कुमार एवं सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी।



दैनिक समाज जागरण, अनिल कुमार मिश्र ब्यूरो चीफ /वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता ,औरंगाबाद (बिहार)

औरंगाबाद (बिहार) 11 अक्टूबर 2022 :- औरंगाबाद जिला के देव प्रखंड के सूर्य नगरी देव में चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर छठ घाट के जायजा लेने औरंगाबाद एसडीओ विजयंत कुमार, एवं सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी सूर्यनगरी देव पहुंचे ।
उन्होंने देव पहुंचकर छठ घाट का निरीक्षण करते हुए छठ घाट पर बने शौचालय का भी निरीक्षण किया।
बताते चलें कि 28 अक्टूबर का नहाय खाए। 29 अक्टूबर का खड़ना ,30 अक्टूबर का पहला अर्ध और 29 अक्टूबर का पारण होगा। कार्तिक छठ के तैयारियां को लेकर जिला प्रशासन एवं जिला अधिकारी पूरी तैयारी में जुट गए हैं। और सभी विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दे दिया गया है। कि सही समय पर अपना कार्य को तैयारी पूरा कर ले ताकि छठ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह का कोई दिक्कत ना हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)